पूर्णियाँ /बालमुकुन्द यादव
जिले के भवानीपुर प्रखंड में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार दिनकर के आवास पर संविधान के रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर साहब जी की जयंती पंचायत अध्यक्ष जदयू देवनारायण प्रसाद मंडल जी की नेतृत्व में मनाया गया 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार दिनकर जी के खरकट्टा स्थित में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबासाहब डॉo भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर कोटि-कोटि नमन किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से जदयू पंचायत अध्यक्ष देवनारायण प्रसाद मंडल,मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार राय पूर्व मुखिया अजय कुमार वार्ड सदस्य नवलेश कुमार कपिलदेव मंडल वार्ड पंच राजेश कुमार नंदकिशोर मंडल प्रमोद कुमार सोनू कुमार मनीष कुमार जायसवाल नीरज कुमार पिंटू कुमार ने भी उनके तैल्य चित्र पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर कोटि - कोटि नमन किया
प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार दिनकर ने कहा हम सभी श्रद्धा के साथ उस महान व्यक्तित्व को नमन करते हैं, जिन्होंने हमें संविधान, समानता और अधिकारों का मार्ग दिखाया। बाबा साहब का जीवन एवं दर्शन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में शिक्षा प्राप्त की और भारत के शोषित, पीड़ित, वंचित, पिछड़े, दलित एवं महिलाओं को संविधान में अधिकार दिलाया। यह उनकी ही देन है कि इन वर्गों के लोगों को शिक्षा एवं रोजगार मिल सका। साथ ही हमें उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। बाबासाहेब केवल एक नेता नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, शिक्षा और मानवाधिकारों के प्रतीक थे।उन्होंने जीवनभर शोषितों के हक के लिए संघर्ष किया और हमें बंधुत्व, स्वतंत्रता और समानता की राह दिखाई।