Top News

आरा तनिष्क ज्वेलरी लूट कांड का पर्दाफाश: 15 अपराधी गिरफ्तार

2.5 किलो सोना और हथियार बरामद

पटना/सिटिहलचल न्यूज़

बिहार पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरा नगर थाना क्षेत्र में पिछले महीने हुई तनिष्क ज्वेलरी शोरूम लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने 15 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन में 2.5 किलोग्राम से अधिक सोना, हथियार और कई अन्य सामान बरामद किए गए हैं। बिहार पुलिस और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने एक सनसनीखेज लूट कांड का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। बीते 10 मार्च 2025 को आरा नगर थाना क्षेत्र के गोपाली चौक स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम से 7 अज्ञात अपराधियों ने 10 करोड़ 9 लाख 59 हजार रुपये के आभूषण और 31,900 रुपये नकद लूट लिए थे। इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की और अब तक 15 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है


बता दे कि पुलिस मुख्यालय की निगरानी में भोजपुर पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त अभियान चलाया। घटना के बाद अपराधियों के भागने की दिशा में सघन वाहन चेकिंग के दौरान बड़हारा थाना क्षेत्र के बबूरा मोड़ पर पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो अपराधी, कुणाल कुमार और विशाल कुमार, घायल अवस्था में पकड़े गए। इनके पास से करीब 2 किलोग्राम सोना, दो देशी पिस्टल और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ और स्थानीय सहयोग से अन्य 13 अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया, जिनमें मुख्य साजिशकर्ता सूरज कुमार सिंह सहित कई कुख्यात अपराधी शामिल हैं

अररिया से बरामद किया गया लूट का सोना

इस ऑपरेशन में कुल 2512.697 ग्राम सोने के आभूषण, 3 देशी पिस्टल, एक लूटी गई राइफल, 7 जिंदा कारतूस, 3 बाइक, 2 कार और 9 मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी, चुनमुन झा उर्फ बटेश झा, मारा गया, जो कई जिलों में लूट और डकैती के 10 मामलों में वांछित था। गिरफ्तार अपराधियों में से कई के खिलाफ बिहार के विभिन्न जिलों में लूट, डकैती, हत्या और आर्म्स एक्ट से जुड़े दर्जनों मामले दर्ज हैं। वही पुलिस ने अंतर्राज्यीय अपराधी मिथलेश कुमार उर्फ बल्ली को भी गिरफ्तार किया, जो छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और ओडिशा में बैंक और सोने की लूट के मामलों में शामिल था। इस घटना के मुख्य सरगना शेक सिंह और चंदन उर्फ प्रिंस, जो जेल से साजिश रच रहे थे, के खिलाफ पीडब्ल्यू निर्गत किया गया है। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post