अररिया/सिटी हलचल न्यूज़
अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड के मानिकपुर पंचायत में शनिवार को एक भीषण आग लग गई, जिसमें लगभग 50 घर जलकर राख हो गए। इस आग में करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घटना के बाद क्षेत्र के विधायक जयप्रकाश यादव ने घटनास्थल का दौरा किया और पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी
विधायक की पहल
विधायक जयप्रकाश यादव ने जिला पदाधिकारी अररिया अनिल कुमार से बात की और पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए कहा। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी नरपतगंज चंदन प्रसाद और अंचल पदाधिकारी नरपतगंज रविंद्र कुमार को निर्देश दिया कि वे पीड़ित परिवारों की सूची तैयार करें और उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए राशि उपलब्ध कराएं।विधायक की ओर से राहत विधायक जयप्रकाश यादव ने अपने निजी कोष से लगभग 20 पीड़ित परिवारों को कपड़े, तेल, साबुन आदि चीजों का पैकेट वितरित किया। इसके अलावा, अंचल पदाधिकारी नरपतगंज रविंद्र कुमार और मानिकपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रीकेश यादव ने शनिवार के रात से ही पीड़ित परिवारों के लिए सामुदायिक किचन खुलवाकर उन्हें भरपेट भोजन कराया जा रहा है
मौके पर मौजूद लोग
विधायक जयप्रकाश यादव के साथ मौके पर अररिया जिला भाजपा महामंत्री राजेंद्र यादव, आलोक कुमार साहा, लोजपा जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, भाजपा फुलकाहा मंडल अध्यक्ष घनश्याम यादव, राजीव सहनी, जिला पार्षद उपाध्यक्ष चांदनी देवी के पति समाजसेवी श्रवण कुमार दास, भाजपा कार्यकर्ता युगेश यादव, कैलाश यादव, शम्भू यादव, राजा रक्षित, निर्भय यादव, कलानंद यादव, रामानंद यादव, सुधीर यादव, पैक्स अध्यक्ष मानिकपुर चुनचुन यादव आदि मौजूद थे।