Top News

वार्षिकोत्सव के अवसर पर छात्रों के बीच पारितोषिक वितरण

धमदाहा/सिटीहलचल न्यूज़ 

सिय्योन डॉन बॉस्को मिशन स्कूल धमदाहा का 24 वाॅं वार्षिकोत्सव के अवसर पर विद्यालय के प्रतिभावान छात्रों के बीच पारितोषिक वितरण कर उत्साहवर्धन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूली छात्रों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इससे पूर्व वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि पास्टर रघु मुर्मू एवं राजेश कुमार यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर मुख्य अतिथि ने छात्र एवं अभिभावकों के बीच शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रेरणादायक संबोधन किया


उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन के लिए बहुत अनिवार्य है। इसके बिना जीवन में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए छात्र तन्मयता से पढ़ाई पर ध्यान दें तो अभिभावक भी अपने बच्चों को पढ़ने में पूरा सहयोग करें। मौके पर विद्यालय के निर्देशक के के मसीह ने भी अभिभावकों के बीच पठन-पाठन से संबंधित बातों को रखा

वार्षिकोत्सव में नव्या, प्रियन, परी, कोमल, संध्या,अनुग्रह, सोनू सहित दर्जनों बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के सफलीभूत आयोजन में साक्षी कुमारी, अर्चना झा, सुशांति, रफाइल , इमैनुएल ,चाँदनी , सोनी आदि शिक्षकों सराहनीय भूमिका निभाई हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post