Top News

साला की बीबी से था अवैध संबंध, डिस्टर्ब किया तो रास्ते से हटा दिया

 

किशनगंज /सिटी हलचल न्यूज़ 

किशनगंज जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र में मवेशी व्यवसाई की हुई हत्या का पुलिस ने सफलता पूर्वक महज 9 दिनों के अंदर उद्भेदन किया है ।हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।ग़ौरलब हो कि बीते 18 मार्च को  कोचाधामन थाना अंतर्गत झॉगीदिग्धी में गला रेतकर व्यवसाई जसपाल की हत्या जघन्य तरीके से कर दी गई थी।शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि मृतक की पत्नी सरीता देवी के फर्दबयान के आधार पर कोचाधामन थाना में मामला दर्ज किया गया था


जिसके बाद तकनीकी अनुसंधान के जरिए अनुसंधान के क्रम में यह तथ्य प्रकाश में आया कि उक्त हत्याकांड में मृतक के जीजा मोहन कुमार दास उम्र 41 वर्ष पिता किशन लाल दास सा० बिशनपुर थाना बिशनपुर, जिला-किशनगंज, का मृतक की गर्भवती पत्नी के साथ अवैध संबंध होने के कारण एवं मृतक के खस्सी बकरी का व्यापार अपने नाम करने को लेकर जसपाल उर्फ शेररी का गला रेत कर हत्या सन्नी कुमार दास उम्र 24 वर्ष पिता अर्जुन कुमार दास सा० झांगीदिघी थाना-कोचाधामन, जिला-किशनगंज के साथ मिलकर कर दिया गया है

पुलिस द्वारा मामले में मृतक के जीजा मोहन कुमार दास उम्र 41 वर्ष पिता किशन लाल दास और सन्नी कुमार दास को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के क्रम में उक्त गिरफ्तार अभियुक्तों नें बताया कि घटना करने से पहले मृतक जसपाल उर्फ शेररी को शराब पिलाया तथा शराब पीने के बाद झॉगीदिग्धी पक्की सड़क कलभर्ट के पास ले जाकर धारधार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दिया।गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post