महिला के मौत मामले में पति समेत दो पर प्राथमिकी दर्ज, आरोपी पति थाना में किया समर्पण

प्रखंड क्षेत्र के जोरगामा वार्ड तीन में बीते सोमवार की रात संदिग्ध स्थिति में हुई थी एक महिला की मौत। 

मुरलीगंज/सिटी हलचल न्यूज़ 

मधेपुरा : थाना क्षेत्र के जोरगामा वार्ड तीन में एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत के मामले में पति समेत दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। साथ हीं आरोपी पति विपिन साह मंगलवार की रात कुमारखंड थाना में आत्मसमर्पण कर दिया है। मृतिका के भाई शेखर कुमार ने बहनोई और उनके पिता को नामजद कर मामला दर्ज कराया है। मृतिका की पहचान जोरगामा वार्ड तीन निवासी कोचिंग संचालक विपिन साह की पत्नी काजल कुमारी (22) वर्ष के रूप में हुई है। करीब सवा दो साल पहले  काजल कुमारी की शादी विपिन साह से हुई थी। काजल को लगभग छह माह का एक बेटा भी है। बीते सोमवार की रात पति पत्नी के बीच अनबन हुई थी। जिसके बाद घटना हुई


घटना की सूचना पर पहुंची कुमारखंड थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर पीड़ित परिवार को सौंप दिया। हिन्दू रीति-रिवाज से आरोपी के भतीजा सत्यम कुमार (नौ) वर्ष से मुखाग्नि दिलाया गया। घटना को लेकर ससुराल और मायके पक्ष में शोक व्याप्त है। बताया गया कि विपिन कुमार पूर्व में रहटा वार्ड 9 का निवासी था, लगभग तीन साल पहले जोरगामा वार्ड 3 में घर बनाकर स्थायी रूप से रहने लगा है। काजल का पति विपिन साह अपने घर पर ही कोचिंग सेंटर खोलकर उसमें बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है। उसका किसी अन्य लड़की से प्रेम प्रसंग होने का शक काजल कर रही थी। वे अपने पति से नाखुश रहती थी


मृतका की मां हीरा देवी का कहना है कि विवाह के बाद से ही दामाद दहेज में गाड़ी की मांग कर रहा था। जब मायके वाले यह मांग पूरी नहीं कर सके तो उनकी बेटी को प्रताड़ित करने लगा। सोमवार को उसके साथ मारपीट की गई और फिर जहर देकर उसकी हत्या कर दी गई। काजल की मां का आरोप है कि उसकी बेटी को मोटर के पाइप से बेरहमी से पीटा जाता था। अत्याचार के कारण काजल मानसिक रूप से भी परेशान रहने लगी थी। सोमवार की रात सूचना मिला की काजल की मृत्यु हो गयी है। मुरलीगंज थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मृतिका के भाई शेखर कुमार के आवेदन पर दो लोगों को नामजद कर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पति आत्मसमर्पण किया है। काजल की बड़ी गोतनी ने बताया कि सोमवार की सुबह पति सचेन साह के साथ मायके खगरिया जिला के लगमा गाँव अपने चाचा के मृत्यु उपरांत दाह-संस्कार में शामिल होने गई थी। और सोमवार की रात घटना हुई। उन्होने बताया कि काजल के छह माह के बच्चे को उनके मायके वाले अपने साथ लेकर चले गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post