किशनगंज/सिटिहलचल न्यूज
फर्जी डीएसपी और पुलिस पदाधिकारी बनकर सड़कों पर वाहनों से अवैध वसूली कर रहे 7 युवकों को कोचाधामन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार 7 युवकों में एक युवक डिफेंस का वर्दी पहने हुए था और अपने आप को एसएसबी का जवान बता रहा था। दरअसल जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र के सोंथा चौक के समीप रविवार की देर रात फर्जी डीएसपी व पुलिस बनकर वाहन चालकों से अवैध वसूली करने के आरोप में कोचाधामन थाने की पुलिस ने सात युवकों को पुलिस का नेम प्लेट लगा एक कार के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवकों में एक युवक पुलिस की नेमोफ्लेज वर्दी पहने हुआ था।आरोपी युवक अपनी पहचान छिपा कर वाहन चालकों से अवैध वसूली की फिराक में थे।पुलिस ने पुलिस का नेम प्लेट लगा एक आर्टिका कार भी जप्त किया है।एसपी सागर कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की कुछ लोग थाना क्षेत्र के सोंथा के पास वाहनों से अवैध वसूली कर रहे है।सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को कार के साथ दबोच लिया गया।पकड़े गए युवकों में पूर्णिया के कौशल डिफेंस की वर्दी पहने हुआ था और पूर्णिया एसएसबी का जवान बता रहा है
वही सड़क पर कौशल फर्जी डीएसपी का रोल अदा कर रहा था।बाकी 6 युवक सिविल ड्रेस में थे।इनके पास से छह मोबाइल व 7 हजार 470 रुपए नगद बरामद किया गया है। गिरफ्तार लोगों में संतोष कुमार मधुबनी जिले के रहने वाला है। जबकि पूर्णिया जिले का कौशल और अन्य पांच युवक अजहरुद्दीन, मनीष, सज्जाद, नौशाद और एक नाबालिक युवक है पांचों सदर थाना क्षेत्र के अलग अलग मोहल्लों के रहने वाले है। पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है। दरअसल सातों फर्जी पुलिस बनकर अर्टिगा कार बीआर 11 बीएफ 2169 पर सवार होकर जिले के विभिन्न सड़कों पर अपने कार को खड़ा कर वाहनों को रोकता था और सिविल कपड़ा पहने युवक वाहन चालकों को डरा धमका कर कहता था डीएसपी साहब गाड़ी में बैठा है
चुप चाप लेनदेन कर लो नहीं तो डीएसपी साहब आने से मोटा फाइन के साथ वाहन को जप्त कर लेगा और सिविल ड्रेस पहने युवक अपने को पुलिस पदाधिकारी कहता था जिसके बाद वाहन चालक डर से रुपए दे देता था। वही पुलिस की मानो तो यह गैंग अंतरजिला है जो किशनगंज जिला के साथ अन्य जिलों में भी फर्जी पुलिस बनकर अब दूसरी करता था वहीं पुलिस गिरफ्तार सातों लोगों का कुंडली खंगाल रही है। वही गिरफ्तार सात लोग में डिफेंस के वर्दी में गिरफ्तार कौशल अपने आप को पूर्णिया एसएसबी का जवान बता रहा है। वही पुलिस एसएसबी से संपर्क कर कौशल की सच्चाई पता कर रही है साथ गिरफ्तार सात में एक शहरी क्षेत्र का रहने वाला नाबालिक युवक है। कारवाई कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार के नेतृत्व में की गई। एसपी ने बताया गिरफ्तार सभी युवकों का अपराधिक इतिहास खंगाल जा रहा है।



Post a Comment