धमदाहा/ सिटी हलचल न्यूज
पूर्णियां : रविवार को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे सुशील कुमार मोदी के जयंती पर धमदाहा भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष संजय पोद्दार के नेतृत्व में गरीबों के बीच फल और कंबल का वितरण किया। इस दौरान उनके साथ दर्जनों कार्यकर्ता साथ थे। मौके पर मंडल अध्यक्ष संजय पोद्दार ने कहा कि बिहार प्रदेश को यहां तक ले आने में श्रद्धेय सुशील कुमार मोदी का योगदान अहम है। उनके उपमुख्यमंत्री रहते बिहार के हर जिले और कस्बे में विकास हुई। आज अगर बिहार तरक्की के राह पर यहां तक पहुंची है
तो उसमें उनका भी अनुकरणीय योगदान है। श्री मोदी का पार्टी को मजबूती देने में भी अहम योगदान था। बिहार में श्री मोदी का कद बहुत बड़ा था।वहीं, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील सिंह ने कहा कि आज हम सभी भाजपा कार्यकर्ता श्रद्धेय सुशील मोदी को नमन करते हुए उनके जयंती के मौके पर निर्धन और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल और फल का वितरण किया
आगे कहा कि श्री मोदी का पार्टी और प्रदेश के विकास में रहे योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा नेता अनिल कुमार गुप्ता, कैलाश मेहता, विनय सिंह, मिंकू कुंवर, प्रभाकर ठाकुर, संतोष केसरी, अविनाश गुप्ता, अंभू पासवान, अभिनंदन चौधरी, दिलीप महतो, दीपक कुमार, गोविंद कुमार, बिरेंद्र कुमार, छोटेलाल महतो, कामाख्या महतो सहित कई वरीय लोग मौजूद थे।




Post a Comment