मीरगंज/सिटी हलचल न्यूज
पूर्णिया : प्रधान शिक्षकों के चयन हेतु बीपीएससी की होने वाली परीक्षा में काफी अभ्यर्थियों ने परीक्षा में अपना किस्मत आजमाया था । जिसमें लगनशील, मेहनती एवं शिक्षा को सर्वोपरि स्थान देने वाले अभ्यर्थी सफल हुए । बताते चलें कि मध्य विद्यायल समदा के सभी शिक्षक भी प्रधान शिक्षक पात्रता एग्जाम में शामिल हुए थे । सभी शिक्षकों की लगनशीलता एवं शिक्षा से जुड़े रहने के कारण विद्यालय में पदस्थापित चारों शिक्षक परीक्षा में सफल हुए
जिसकी चर्चा जिले भर में सभी शिक्षाविद के जुवा पर आज भी बना हुआ है । मध्य विद्यालय समदा के सफल शिक्षकों में दिवाकर कुमार मंडल, वरुण कुमार, रौशन कुमार, पवन चौधरी ने बताया कि वे लोग बच्चों को पढ़ाना पहली प्राथमिकता समझते हैं यही कारण है कि उनलोगों का शिक्षा से विशेष रूप से लगाव होने के कारण प्रधान शिक्षक पात्रता एग्जाम आसानी से उत्तीर्ण होकर अपने विद्यालय का गौरव बढ़ाया



Post a Comment