पैक्स अध्यक्ष व रोजगार सेवक की बहन व व्यवसायिक रामदेव चौधरी का निधन से इलाके में शोक का मातम।

 



कोढ़ा/ शंभु कुमार 



कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत फुलवरिया पंचायत के व्यवसायिक रामदेव चौधरी व पैक्स अध्यक्ष फुलवरिया कृष्ण कुमार साह व पंचायत रोजगार सेवक फुलवरिया निवासी राजकुमार साह की बहन बड़ी भैसदीरा निवासी राजू साह की धर्म पत्नी स्व मंजू देवी जी की लंबी बिमारी के कारण विगत दिनों पुर्व निधन हो गया।इन दोनों के निधन का खबर फैलते ही फुलवरिया पंचायत सहित आस पास के इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी।वही निधन की सूचना मिलते ही पैक्स अध्यक्ष व पंचायत रोजगार सेवक अपने बहन के घर लक्ष्मीपुर पंचायत पहुंच कर अपने बहन के परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त कर ढांढस बंधाया।


वही दुसरी और व्यावसायिक रामदेव चौधरी के निधन की खबर पर फुलवरिया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य ज्ञानेश्वर झा उर्फ बौआ जी, मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू महाराणा, समाजसेवी सितेश कुमार सिंह व अन्य ने उनके आवास पहुंच कर उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त कर ढांढस बंधाते हुए मृत आत्मा को शांति प्रदान करने हेतु ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें उनके लिए नम आंखों से मार्मिक रूप से कामना की।

इस दौरान दोनों मृतकों की खबर सुनते ही उनके आवास परिसर में आसपास के ग्रामीणों की भीड़ उनकी एक झलक देखने हेतु उमड़ पड़ी थी।वही परिजनों का रो रो कर हाल बुरा था ।वही दोनों शव का एक ही दिन बरारी के काढागोला घाट पर ग्रामीणों व प्रबुद्धजनों ने शव यात्रा में शामिल होकर अंतिम यात्रा में भाग लेते हुए अंतिम संस्कार किया गया।वही इन दोनों के निधन से इलाके में शोक का मातम छाया हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post