Top News

बड़ा ईदगाह पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन

 


अमौर सिटी हलचल न्यूज़ 

अमौर प्रखंड क्षेत्र के बड़ा ईदगाह पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है, कुल परीक्षार्थियों में सभी छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंकों से मैट्रिक की परीक्षा पास की है अधिकांश छात्राएं प्रथम व द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं,सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा नेहा परवीन पिता इम्तियाज ग्राम मिल्की है जिन्होंने 453 अंक प्राप्त की है,


जिसे लेकर पूरे क्षेत्र का नाम उन्होंने रोशन किया है, बड़ा ईदगाह पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अफरोज अख्तर उर्फ बबलू सर ने बताया कि विद्यालय 2013 से संचालित है हमारे विद्यालय में कक्षा नर्सरी से अष्टम तक बच्चों की पढ़ाई होती है साथ ही नवम से इंटर तक कोचिंग छात्रों को पढ़ाया जाता है कुशल व प्रशिक्षित शिक्षकों के द्वारा बच्चों को तैयारी कराई जाती है , इस बार मैट्रिक की परीक्षा में 42 छात्र छात्राओं में सभी ने परीक्षा पास की है, जहां बच्चों के बेहतर प्रदर्शन को लेकर विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की, वह दूसरी और विद्यालय परिवार के द्वारा उत्तीर्ण छात्राओं को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया

     


     वहीं दूसरी और अमौर प्रखंड क्षेत्र के ज्ञानडोभ पंचायत अंतर्गत पैठान टोली गांव में ब्राइट कलर एकेडमी में 55 छात्राओं ने मैट्रिक की परीक्षा दी जिनमें सभी छात्र-छात्राएं परीक्षा उत्तीर्ण की है 25 छात्र छात्राएं प्रथम श्रेणी व अन्य छात्राएं द्वितीय वृत्तीय श्रेणी से परीक्षा पास की है वर्ष 2021 से यह कोचिंग संचालित है जहां कोचिंग में प्रतिवर्ष छात्राओं का शानदार रिजल्ट रहा है कोचिंग के संचालक सलीम जफर ने बताया कि छात्र-छात्राओं को नोटिस व साप्ताहिक टेस्ट परीक्षा ली जा रही थी जहां बच्चे अच्छे मार्क्स से उत्तीर्ण हो रहे थे बच्चे दिशा निर्देश के अनुरूप पढ़ाई लिखाई कर रहे थे, उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत वह सच्ची लगन से पढ़ने से बच्चे जिला टॉपर व बिहार टॉपर में अपना स्थान प्राप्त कर सकते हैं उन्होंने बताया कि इस बार कोचिंग की छात्रा जिल्ले हुमा ने 448 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है, इसके साथ ही वे विद्यालय की टॉपर छात्रा है

Post a Comment

Previous Post Next Post