बैसा/सिटिहलचल न्यूज़
पूर्णिया। बैसा प्रखंड क्षेत्र के मंझौक पंचायत के चड़कपारा गांव में मंगलवार की देर रात अचानक लगी आग से चार परिवारों का घर जलकर राख हो गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीण जब तक आग बुझा पाते तब तक एकलव्य कुमार घोष, पारस नाथ यादव, सुमित कुमार घोष व हिरण देवी के घरों को आग अपने चपेट में ले लिया। हालांकि आगलगी के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
इस अगलगी कांड में लाखो रुपये की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पछुवा हवा ने आग को और विकराल बना दिया। देखते ही देखते सभी चीजें जलकर राख हो गई। इस अग्निकांड में मवेशी घर, घर मे रखे बर्तन, गहने, नगदी, अनाज, फर्नीचर, साइकिल एवं कपड़े के अलावा मवेशी आदि सब जलकर राख हो गया। जिसमें तीन गाय की मौत हो गई। वही 9 गाय झुलस गया।
स्थानीय जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवारों को सभी प्रकार से सहायता देने में जुटे हैं। अगलगी की घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने बैसा सीओ गोपाल कुमार को दी। सूचना मिलते ही सीओ ने सबंधित राजस्व कर्मचारी को फोन कर घटना स्थल पर पहुंच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।



Post a Comment