Top News

बायसी में मिट्टी माफिया द्वारा जारी है अवैध खनन

 


बायसी/मनोज कुमार


पूर्णिया। बायसी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुगवामहानंदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 6 हबडांग गांव के समीप महानंदा नदी का धार में जेसीबी सहित लगभग 50 ट्रैक्टर की संख्या में मिट्टी माफिया द्वारा खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया लगभग छह माह से शर्मा टोली गांव होकर मिट्टी माफिया द्वारा सैकड़ों की संख्या मे प्रतिदिन सड़क से 80 की स्पीड में ट्रैक्टर चलती है। जिसमें पूर्व मे एक बकरी और एक गाय का बछरा की मौत हो गई।


उन सब ने बताया की ट्रैक्टर जो धूल उठाते हुए जाता हैं हम सभी घर वासियों का घर धूल से भर जाता है। घर में बैठना तो क्या भोजन खाना भी मुश्किल हो गया है। सिर्फ रात भर घर में सो पाते हैं, सभी परिवार को दिन भर बाहर गुजारना पड़ता है। मिट्टी माफिया द्वार कहा जाता है कि प्रशासन को खरीदकर रखते है। जहां फोन करना है फोन करो हमे कोई भी फर्क नहीं पड़ता है। कही मिट्टी गाड़ी से हादसे का शिकार न हो जाएं।माइनिंग विभाग कान में रूई डालकर सोऐ हुए है। बिहार सरकार को करोड़ों का खनन माफिया चूना लगा रहे हैँ। इस मामले में अंचलाधिकारी गणेश पासवान ने बताया जल्द ही मौके पर जाकर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post