Top News

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस।



कोढ़ा/शंभु कुमार 


कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबारी में एक महिला ने खुद से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। आत्महत्या की शोरगुल सुनकर ग्रामीणों की भीड़ महिला के यहां जुट गई।वही इस आत्महत्या की घटना की सूचना ग्रामीणों ने कोढ़ा पुलिस को दी । सूचना मिलते ही कोढ़ा पुलिस सदलबल के साथ महिला के घर पहुंच कर मामले की जानकारी लिया। महिला ने आत्म हत्या  की है या उसकी हत्या की गई है, पुलिस हर पहलुओं पर गहनता पूर्वक जांच पड़ताल कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है ।


वही महिला नगर पंचायत के वार्ड संख्या 4 निवासी नारायण रजक  की विवाहिता पुत्री बीना कुमारी उम्र 35 वर्ष बताई जा रही है। महिला की मां अनुराधा ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी बेटी की गला दवा कर  हत्या की गई है साथ ही जानकारी देते हुए बताया कि बेटी की शादी ओटी पारा कटिहार में किया था ,मायके में रह कर ही अपना गुजर बसर कर रही थी सास ,ससुर ,व पति के द्वारा समय समय पर घरेलू खर्चे हेतु पैसे भी भेजते थे। महिला को दो छोटे छोटे बच्चे भी हैं

वहीं इस घटना से छोटे छोटे बच्चे के ऊपर मां का साया उठने के कारण बच्चों के रोने से माहौल गमगीन बना हुआ है।वही घटना की सूचना मिलते ही मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह अस्पताल परिसर पहुंच कर परिजनों का ढांढस बंधाया साथ ही इस घटना की घोर निन्दा की ।पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम हेतु कटिहार भेज दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post