अमौर/सिटिहलचल न्यूज़
पूर्णिया। अमौर प्रखंड क्षेत्र के मझुवाहाट पंचायत भौकरी में एम एस राजिया इंटरप्राइजेज की ओर से रमजान के पाक महीने में दावत-ए-इफतार आयोजित की गई जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के बुद्धिजीवी समाज सेवी अन्य धर्म के लोग सहित रोजेदारों ने हिस्सा लिया
मौके पर रजिया इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर असहाब खान ने बताया कि प्रेम व भाई चारा व हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश होती है इस प्रकार के आयोजन करने से जहां सभी धर्म के लोग एक साथ मिलजुल बैठकर इफ्तार करते हैं दावते इफ्तार के बाद रोजेदारों ने नमाज पढ़ कर क्षेत्र में अमन चैन की दुआएं मांगी
इस दावते इफ्तार पार्टी में बिना किसी भेदभाव के लोगों ने हिस्सा लिया मुख्य रूप से सनव्वर आलम शब्बीर आलम हसनैन आलम मुकर्रम आलम शमीम अख्तर अन्य सभी लोग मौजूद थे।



Post a Comment