Top News

पप्पू यादव महागठबंधन धर्म का नहीं करेंगे पालन, करेंगे 4 को नामांकन



पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज

बिहार में महागठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। महागठबंधन ने पप्पू यादव का पत्ता काट दिया है। पूर्णिया की सीट राजद के खाते में जाने से खफा पप्पू यादव ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि वे पूर्णिया से फ्रेंडली फाइट करेंगे। पप्पू यादव ने कहा कि उनका सपना बिहार के सभी 40 सीट पर कांग्रेस का झंडा बुलंद करना है और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनते देखना है। 4 अप्रैल को पप्पू पूर्णिया से कांग्रेस के सिंबल पर नामांकन करेंगे। पूर्णिया सीट को लेकर महागठबंधन में चल रही खींचतान पर जेडीयू ने तंज कसा है। पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा गया- बिहार में इंडी गठबंधन का कैंपेन थीम.. "पप्पू' को पास कराएंगे पप्पू.. 'पप्पू' को पीएम बनाएंगे पप्पू"।


पप्पू यादव को पूर्णिया से ही लड़ाने की मांग को लेकर उनके समर्थक नारेबाजी करने लगे। कुछ समर्थक उनकी गाड़ी के सामने लेट गए और नारे लगाए। समर्थक, पूर्णिया का सांसद कैसा हो पप्पू यादव जैसा हो और साथ दिया है... साथ दो के नारे लगा रहे हैं। महागठबंधन से पप्पू का टिकट काटे जाने से समर्थक नाराज हैं। पूर्णिया सीट से एनडीए और महागठबंधन उम्मीदवार को समर्थकों ने डमी कैंडिडेट कहा है। पप्पू यादव ने कहा कि मेरा संकल्प जनता की भावनाओ के साथ खड़े रहना। राहुल गांधी को इस देश का प्रधानमंत्री बनाना। दूसरा संकल्प है सीमांचल की जनता अपने कांग्रेस के झंडा से प्यार करती है


और सीमांचल में कांग्रेस के झंडा को स्थापित करना मेरा पहला कर्तव्य है। हर परिस्थिति में पूर्णिया में कांग्रेस की जीत होगी। कांग्रेस का झंडा ही पूर्णिया में रहेगा। मेरे जीवन के मरने-जीने का एक ही संकल्प है कि कांग्रेस के नेतृत्व में बिहार के 40 सीट खड़ा करना। इसलिए कांग्रेस के झंडा से ना मुझे कोई अलग कर सकता है और ना ही मैं अलग होऊंगा। वही महागठबंधन में शुक्रवार को ही सीट शेयरिंग की घोषणा हुई है। राजद 26 सीटों पर लड़ रही है, जिसमें पूर्णिया सीट भी है। राजद ने इस सीट पर जेडीयू छोड़कर आरजेडी में शामिल हुईं बीमा भारती को उम्मीदवार बनाया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post