पूर्णिया/सिटिहलचल न्यूज़
पूर्णिया पूर्व प्रखंड अंतर्गत दिवानगंज के बरबन्ना के बीच काला दियारा घाट पर ह्युम पाईप पुल के दोनों ओर विधायक निधि से निर्मित एप्रोच पथ के पक्कीकरण का उद्घाटन सदर विधायक विजय खेमका ने फीता काटकर किया | उद्घाटन स्थल पर जिला परिषद् सदस्य विवेका यादव एवं पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष बिरेन्द्र सिंह ने श्रीफल तोड़ा | इस अवसर पर विधायक ने कहा बरबन्ना पुल के एप्रोच पथ का पक्कीकरण होने से किसान भाइयों का आवागमन सुगम हुआ है | और स्थानीय लोगों को कठिनाई से छुटकारा मिला है |
विधायक ने कहा पूर्णिया में सड़क बिजली पानी का लाभ घर घर तक पहुँचा है | पूर्णिया की आम जनता का समस्याओं का समाधान सदैव मेरा प्रयास है | क्षेत्र भ्रमण के क्रम में विधायक ने रानीपतरा हेल्थ वेलनेस सेंटर का निरिक्षण किया | स्वास्थ्य केंद्र पर सारी व्यवस्था के बावजूद प्रसव चिकित्सीय सुविधा चालू नहीं होने पर विधायक ने ब्लॉक स्वास्थ्य प्रभारी को फटकार लगायी तथा सिविल सर्जन से महिलाओं की सुविधा हेतु प्रसव चिकित्सा सेवा शीघ्र चालु करने को कहा |
अस्पताल परिसर में आये हुए मरीज तथा चिकित्सक कर्मचारीगण से विधायक ने संवाद किया | विधायक के साथ सुकेश पाल मंडल अध्यक्ष मनीष गुप्ता बबलू चौहान सुनील कुमार सतीश चौहान अशोक चौहान दिलीप चौहान मनोज मोनू सूरज कुमार सिंह चन्दन कुमार सिंह नीलाम्बर झा सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे |
0 Comments