Top News

प्रशासन लिखें वाहन से भारी मात्रा में शराब व कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद

 

कसबा/सिटीहलचल न्यूज़

पूर्णियाँ: गुप्त सूचना के आधार पर कसबा थाना पुलिस ने पहले तो कसबा पेट्रोलपंप के निकट प्रशासन लिखे टाटा सूमो से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। उसके बाद गढ़बनैली ओवर ब्रिज के निकट पुलिस ने विशेष छापेमारी कर एक कार से 290 बोतल कोडीन युक्त कफशिरप बरामद की साथ ही पुलिस ने कोडीन युक्त कफशिरप के साथ दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया

पकड़े गए दोनो तस्कर जोगबनी के रहने वाले है। कसबा थाना परिसर में सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी कर बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रशासन लिखे टाटा सूमो गोड से बंगाल से विभिन्न ब्रांडों के विदेशी शराब कुल 484.39 लीटर लेकर अररिया की और जा रही है

जिसे पकड़ने के लिए पूर्णिया पुलिस अधीक्षक आमिर जावेद के निर्देश पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक पुलिस टीम की गठन की गई जिसमे कसबा थानाध्यक्ष अमित कुमार, एसआई सुमन कुमारी, आयुष राज, एएसआई राजेश्वर पासवान, देव कुमार यादव सहित पुलिस बल शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post