धमदाहा/रौशन राही
पूर्णियाँ: मध्य विद्यालय खेदलीचक में वार्ड पार्षद और विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक के बीच छिड़ी जंग को विराम देने बुधवार को धमदाहा प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी मिश्री लाल यादव पहुँच कर सर्वप्रथम विद्यालय का औचक निरीक्षण किया इस दरम्यान विद्यालय में पड़ी कचड़े की अम्बार को देख बीइओ ने विद्यालय प्रधान से स्वछता पर विशेष ध्यान रखने की बात कही । साथ ही विद्यालय में अध्यक्ष की बात को लेकर विद्यालय प्रभारी प्रधान को फटकार लगाते हुए कहा आपका विद्यालय नगर पंचायत मीरगंज के वार्ड नं-03 में है । इसलिए जब से नीरज कुमार पासवान निर्वाचित हुए तभी से ये आपके विद्यालय का अध्यक्ष है
और इसकी निगरानी में प्रत्येक माह शिक्षा समिति का बैठक करवाना आपका कार्य है । इस मौके पर उप मुख्य पार्षद जय प्रकाश पासवान, जय नारायण मंडल,पंकज भारती समेत आधे दर्जन ग्रामीणों ने कहा की यदि प्रत्येक माह शिक्षा समिति की बैठक होने लगे तो इस विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक होने से यहां प्राइवेट शिक्षण संस्थान से बेहतर पढ़ाई मिलने लगेगी । इसप्रकार गांव के बच्चे अच्छी शिक्षा अर्जन कर पदाधिकरी बनने का ख्वाब पूरा कर सकेंगें । क्योंकि मध्य विद्यालय खेदलीचक से महज 500 मीटर पर प्लस टू उच्च विद्यालय है
परन्तु बिना शिक्षा समिति की बैठक के न तो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकती है, न ही गुणवत्तापूर्ण भोजन न ही गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य हो सकेंगें । वहीं पत्रकारों से बातचीत के दरम्यान बीइओ मिश्री लाल यादव ने कहा विद्यालय के अध्यक्ष नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद नीरज कुमार पासवान को जनता ने 8 माह पूर्व चुन चुकी है । अब अध्यक्ष और विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यपक को प्रत्येक माह शिक्षा समिति की बैठक कर विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा स्थापित करना कार्य है । इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी ।



Post a Comment