Top News

राम भरोसे है कांवरिया पथ ,सुल्तानगंज में कांवरियों से हुई लूट

भागलपुर /सिटी हलचल न्यूज़ 

भागलपुर सुलतानगंज थाना क्षेत्र के अबजुगंज कटहरा रोड पर नारायणपुर तरैटा मोड़ के समीप सोमवार की शाम श्रावणी मेला क्षेत्र में मजबूत सुरक्षा व्यवस्था को भेदते हुए बाइक सवार बदमाशों ने कमरिया वाहन को अपना निशाना बनाते हुए सिलीगुड़ी के बागडोगरा निवासी दो कांवरियां से गन पॉइंट पर  13,000 कैश शहित दो मोबाइल लूटकर फरार हो गए


घटना के बाबत सिलीगुड़ी के बागडोगरा निवासी कांवरियां प्रसन्नजीत ने बताया कि मैं अपने साथी शुभंकर और संतोष संग सुल्तानगंज से जल भरकर  कार से कटहरा रोड होते हुए देवघर जा रहे थे। तभी नारायणपुर रोड की ओर से एक ही बाइक पर सवार होकर आए 3 बदमाशों ने कार के आगे बाइक रोक दी जब कार रोक उतरना चाहा तभी उनमें से दो  बदमाशों ने हथियार सटा दिया

और लूटपाट करने लगे इस दौरान बदमाशों में मेरे पास से 5000  वहीं साथी सुभंकर से सात हजार व दोनों का मोबाइल लेकर धमकी देते भाग निकले। घटना के सूचना मिलते हैं सुल्तानगंज थाना पुलिस दल बल के साथ मोके पर पहुंचे और कमरिया से घटना की जानकारी ली फ़िलहाल पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है

Post a Comment

Previous Post Next Post