Top News

रोटी चटनी प्याज के चक्कर मे उजड़ रहा था बसी बसाई गृहस्ति

पूर्णियाँ/सिटिहलचल न्यूज़

पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में शुक्रवार को 15 मामले की सुनवाई हुई, जिसमे 13 मामलों में पति पत्नी के बीच समझौता करा दिया गया। अमौर थाना क्षेत्र के बथुआ कोल निवासी एक पति की शिकायत थी कि ससुराल में उसे मान सम्मान नहीं दिया जाता है, खाना में रोटी चटनी प्याज दिया जाता है, इसलिए वह ससुराल नहीं जाएगा। दरअसल के.नगर गढ़िया बलुवा निवासी पत्नी कई महीनों से अपने मायके में ही थी, पति उसे लेने नहीं आता था


जिसपर लड़की पक्ष ने एसपी के यहाँ प्रताड़ना का आवेदन दिया। जिसके बाद मामले को पुलिस परामर्श केंद्र भेज दिया गया। जब पति पत्नी केंद्र पहुँचे तो मामला रोटी चटनी प्याज का निकला। वहीं केंद्र ने युवक के सास और पति को समझाया कि दामाद कभी कभी जाता है उसका मान सम्मान करो। वही पति को भी समझाया कि रोटी चटनी प्याज के चक्कर मे पत्नी को छोड़ देना गलत बात है। जिसके बाद दोनों पक्ष तैयार हुआ

वही पत्नी ने केंद्र को कहा कि पति उसके घर आये और सम्मान कब साथ ले जाये। वही लड़की की माँ ने भी केंद्र को आश्वासन दिया कि वह दामाद का स्वागत अच्छे से करेंगे।मामले को सुलझाने में केंद्र के की संयोजिका महिला थाना अध्यक्ष किरण बाला, सदस्य अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक, स्वाति वैश्य  यंत्री, रविंद्र शाह, जीनत रहमान एवं नारायण गुप्ता ने अहम भूमिका निभाई।

Post a Comment

Previous Post Next Post