पटना/सिटी हलचल न्यूज़
आज पटना में छात्र संगठनAIDSO , युवा संगठनवAIDYO, महिला संगठनवAIMSS संयुक्त तत्वधान में शहीद - ए - भगत सिंह चौक पर विरोध प्रदर्शन कर, मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी के दोषियों को दंडित करने और मणिपुर के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की गई।सभा को सम्बोधित ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन AIMSS की नेत्री अनामिका कुमारी ने कही कि कि मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर सैकड़ों पुरुषों की भीड़ उसके शरीर से खेल रही है ।इस तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर घूम रहा है। जो 4 मई का बताया जा रहा है। गत 3 मई से मणिपुर भीषण जातीय हिंसा का शिकार है , ढाई महीने पूर्व घटित यह घटना जब 19जुलाई को वायरल हुई तब प्रधानमंत्री मोदी ने बयान दिया। लेकिन यह घटनाएं ढाई महीने से मणिपुर की महिलाएं झेल रही हैं। मणिपुर के आम लोग हिंसा की चपेट में है। स्वयं मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने कहा है कि महिलाओं के साथ दरिंदगी का यह वीडियो कुछ नहीं है
ऐसी सैकड़ों घटनाएं मणिपुर में अब तक घट चुकी हैं। ऐसी बेशर्मी और लापरवाही से बोलने वाला व्यक्ति मणिपुर के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा है । जिसने भी उस वीडियो को देखा है थोड़ी भी इंसानियत रहने से उसकी आत्मा कांप जाएगी लेकिन इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए मणिपुर में हिंसा को रोकने के लिए न तो मणिपुर सरकार के द्वारा न ही केंद्र सरकार के द्वारा कोई कदम उठाया गया है। जबकि यूरोपीयन पार्लियामेंट में प्रस्ताव पारित किया गया है कि मोदी सरकार के द्वारा ईसाई कूकी समुदाय पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कोई कार्यवाही न किए जाने पर मणिपुर में हम हस्तक्षेप कर सकते हैं। हिंदुत्ववादी कट्टरपंथी समूह को मणिपुर में दी गई खुली छूट पर भी यूरोपियन पार्लियामेंट ने प्रश्न उठाया है और उसे असहनीय बताया है
अमेरिका ने भी पेशकश की है कि अगर मोदी से मणिपुर नहीं संभल रहा है तो हम मणिपुर में शांति बहाल करने में मदद कर सकते हैं। लेकिन हमारे देश के प्रधानमंत्री आराम से देश दुनिया घूम रहे हैं। लेकिन मणिपुर की कोई खबर लेने या हिंसा को रोकने का प्रयास नहीं कर रहे हैं। यह राज्य प्रायोजित हिंसा है और इसलिए राज्य के मुखिया मौन हैं। देश की आम जनता से हम अपील करते हैं की विशाल दीर्घकालीन लोकतांत्रिक जन आंदोलन गठित कर इस पूंजीपतिपरस्त विभाजन कारी राजनीति को जड़ से उखाड़ने के लिए एकजुट हों । सभा का संचालन AIDSO के जिला इंचार्ज शिमला मौर्या ने किया।सभा को AIMSS के नेत्री अर्चना अपराजिता,AIDYO के नेता सरोज कुमार सुमन AIDSO के पवन कुमार ,प्रियंका कुमारी,लक्ष्मी कुमारी, उपेन्द्र कुमार, सावन कुमार आदि ने सम्बोधित किया।



Post a Comment