Top News

प्रखंड प्रमुख के कुर्सी पर बैठ बेटा करता है कार्य

किशनगंज/सिटी हलचल न्यूज़

जिले के ठाकुरगंज प्रखंड प्रमुख कार्यालय की कुर्सी पर उनके बेटे के बैठने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पंचायत समिति सदस्यों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है


समिति सदस्यों ने कहा की ऐसा लगता है की कार्यालय प्रमुख का नही बल्कि दलालों का कार्यालय बन चुका है जिसको चाहे वही कुर्सी पर बैठ जाता है। पंचायत समिति सदस्यों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है


समिति सदस्य अजमल सानी रईस कैशर जिला परिषद प्रतिनिधि अहमद हुसैन सहित अन्य ने जांच की है। वही इस संबंध में जब प्रमुख धनीलाल गणेश को फोन किया गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post