Top News

कनकई नदी से हो रहे कटाव का मास्टर मुजाहिद ने लिया जायजा

किशनगंज/सिटी हलचल न्यूज़

जिला अंर्तगत दिघलबैंक प्रखंड अंतर्गत पत्थरघट्टी पंचायत अन्तर्गत गुआबारी में कनकई नदी से हो रहे कटाव का ग्रामीणों की शिकायत पर लिया जायज़ा। किशनगंज प्रारंभ से ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्र रहा है। हर वर्ष बाढ़ के कारण क्षति से क्षेत्र वासी रहते हैं ग्रसित


दिघलबैंक प्रखंड में चल रहे नदी कटाव निरोधक कार्य का कार्य जमीनी स्तर से ग्रामीणों संग जाकर देखा। पत्थरघट्टी पंचायत के गुआबाड़ी में सड़क के पश्चिमी छोर पर झांकी डाला जा रहा है। नदी के पूर्वी छोर में हो रहे कटाव से वहां नई धारा फटने का अंदेशा है

इस संबंध में कार्यपालक अभियंता जल संसाधन विभाग को उचित पहल करने को कहा। सम्बन्धित पधाधिकारी ने आश्वासन देते हुए कहा कि कार्य गुणवत्ता सहित ससमय पूर्ण कर दिया जायेगा। वहीं गांव के सभी बुद्धिजीवी लोग भी मौजूद रहें।

Post a Comment

Previous Post Next Post