पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़
पहली सोमवारी को लेकर जिले के शिव भक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। शिवालयों में सुबह से ही बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। बाबा भोलेनाथ एक झलक पाने भर को भक्तों का तांता लगा है। जल चढ़ाने को लेकर शिव मंदिरों के बाहर भक्तों की भीड़ उमड़ी है। शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में से एक पंचमुखी रोड स्थित शिव मंदिर, पॉलिटेक्निक चौक स्थित बाबा मानसिद्धि नाथ मंदिर, की गुलाबबाग से शिव मंदिर और मधुबनी स्थित शिव मंदिर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा है
वहीं सावन की पहली सोमवारी को लेकर शिवालयों को भी दुल्हन की तरह सजाया गया है। भगवान शिव को प्रसन्न करने सुबह से ही लोग जलाभिषेक करने को लेकर मंदिर के बाहर लंबी कतारों में लगे हैं। कुछ यही हाल सौरा स्थित सिटी काली मंदिर के शिवालय का हैं। यहां भक्तों का तांता लगा है आस्था की थाली लिए शिवभक्त शिव के दर्शन मात्र के पंक्तियों में लगे हुए हैं शिव के जलाभिषेक सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई है। शिव भक्त मधुश्री शर्मा ने बताया कि सावन की सोमवारी को लेकर सभी महिलाओं में खासा महत्व होता है
उन्होंने सावन की करीब 6 सोमवारियां रखी हैं। पंडित प्रमोद कुमार झा ने बताया कि सोमवारी को सुहागन स्त्रियों को शिव- पार्वती के पूजन से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होगी। सावन मास में मलमास होने से दो महीने सावन रहेगा और इसमें कुल आठ सोमवार पड़ेंगे। पहली सोमवारी 10 जुलाई, तो अंतिम सोमवारी 28 अगस्त को होगी। चार सोमवार जुलाई में और चार सोमवार अगस्त में पड़ेंगे।



Post a Comment