Top News

फलका थाने में आयोजित जनता दरबार में तीन मामले का हुआ निपटारा

 



कटिहार/शंभु कुमार 


 भूमि विवाद संबंधी मामले के निष्पादन को लेकर शनिवार को फलका थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल, अंचलाधिकारी दिवाकर कुमार ने संयुक्त रूप से की। जबकि मौके पर राजस्व अधिकारी सुशील कांत सिंह, राजस्व कर्मचारी दीपक कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे। आयोजित जनता दरबार में पूर्व से चले आ रहे चार मामलों में सुनवाई की गई।


सुनवाई के दौरान तीन मामले का निष्पादन किया गया। थाना अध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को भूमि विवाद संबंधी मामले के निष्पादन को लेकर थाना परिसर में परामर्श सभा का आयोजन किया जाता है। आयोजित परामर्श सभा में पूर्व से चले आ रहे हैं चार मामलों में सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के आपसी सहमति एवं जरूरी कागजात की जांचों उपरांत तीन मामले का ऑन द स्पॉट निपटारा किया गया।

शेष बचे एक मामले में सुनवाई हेतु अगली तिथि निर्धारित की गई। जनता दरबार में दो नये आवेदन भी प्राप्त हुए जिसमें सुनवाई हेतु दोनों पक्षों को नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया गया। मौके पर अंचल लिपिक शुभम कुमार, पीएलवी कुमार हर्ष वर्धन, मोहम्मद सोनू आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post