कोढ़ा/शंभु कुमार
कोढ़ा के मुख्य बजार कहे जाने वाले गेराबारी में सेव ओर टमाटर की होड़ में टमाटर ने सेब को पछाड़ दिया है। सावन माह के प्रवेश करते ही टमाटर के भाव आकाश छू लिया है। चूंकि पूजा का माह सावन होने के कारण लोग खाना में सादा खाना पसंद करते हैं। परंतु अन्य सब्जियों समेत टमाटर के भाव में भारी उछाल आने के कारण थाली से टमाटर गायब हो गई है। टमाटर की चटनी व सब्जियों में टमाटर मिलाकर सब्जी खाने वाले शौकीन इन दिनों महंगाई के कारण परेशान हैं। बेतहाशा वृद्धि के कारण उच्च वर्गीय लोग तो किसी तरह थोड़े बहुत टमाटर खरीद कर अपने पूर्ति कर लेते हैं परंतु मध्यमवर्गीय व सर्वहारा मजदूरों के थाली से चटकारे वाली सब्जी टमाटर गायब है।
ग्राहक दबी जुबान से कहते नजर आए की विगत दिनों कोढ़ा नगर पंचायत के मुख्य बाजार चौक को अतिक्रमण मुक्त होने व इस वर्ष मलमास होने के कारण सावन दो माह का होने से ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। वही टमाटर के साथ-साथ हरी मिर्च के कीमतों में भी भारी उछाल आने के कारण लोगों का सुकून हरक लिया है। जबकि टमाटर और मिर्च के साथ-साथ अन्य सब्जियों के किमतें भी अपने करें तेवर में है। भाव सुनते ही ग्राहक बगले झांकने लगते हैं। देखा जाए तो सब्जियों के बढ़ती महंगाई के कारण आम लोग परेशान हाल हैं। वर्तमान में हिंदू भाइयों का महान और पवित्र माह सावन चल रहा है और सावन माह में लोग सादा भोजन के साथ-साथ हरी सब्जी का उपयोग करते हैं। और जब उपभोक्ता सब्जी की दुकानों पर जाते हैं तो अन्य प्रकार की सब्जियां खरीदने में पसीना छूटने लगाता है। उपभोक्ताओं के मुताबिक इस कदर कीमतों में बढ़ोतरी होने के कारण परेशानी वाली बात है। अभी प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में मौजूदा कीमत आलू 20 से 25 रुपया, बैगन 40 रुपया, परवल 60 रुपया, करेला 80 रुपया, भिंडी 40 रुपया, फूलगोभी 60 रुपया से 80 रुपया, मिर्च एक सौ से 140 रुपया, खीरा 40 से 60 रुपया, प्याज 30 से 32 रुपए के दर से बिक रहे हैं। जबकि महंगाई के इस दौर में सबसे आगे और तेज मिर्च और टमाटर ही है।
मौसम परिवर्तन होने के कारण हरी सब्जी का भाव बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है और सब्जी में ज्यादा हरी मिर्च और टमाटर लोगों को रुला रहा है। वही सब्जी की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर गृहणियां परेशान है। बहरहाल सब्जी व्यवसायियों के मुताबिक बारिश होने के कारण जहां फलन कम हो रहे हैं। वहीं सावन माह के वजह से और ज्यादा भाव बढ़ने की संभावना है।



Post a Comment