भवानीपुर/बमबम यादव
पूर्णियाँ: राज्य महिला आयोग की नव निर्वाचित सदस्य सह रघुनाथपुर पंचायत की सरपंच सुलोचना देवी के आवास पर जदयू जिलाध्यक्ष राकेश कुमार एवं जदयू कमिटी के दर्जनों सदस्यों ने पहुंचकर बधाई दी । इस दौरान महिला आयोग सदस्य के द्वारा भी जिलाध्यक्ष एवं सभी कमिटी सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत किया ।
महिला आयोग सदस्य को बधाई देते हुए जदयू जिलाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि यह हमारे पूर्णिया जिले के लिए बहुत बड़ा गर्व का बात है । उन्होंने कहा कि हमारे समाज की अभिभावक महिला को मुख्यमंत्री ने यह सम्मान देकर सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का काम किया है ।
इस दौरान जदयू प्रदेश महासचिव शंभू प्रसाद मंडल, जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार रेणु , जिला महासचिव सत्येंद्र कुमार , पूर्व जीप सदस्य आजाद आलम, प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार दिनकर, सिकंदर आलम, दिनेश मंडल, रुपेश कुमार, राजकिशोर मेहता, पवन कुमार सहित दर्जनों जदयू नेता मौजूद थे ।



Post a Comment