बैसा/सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णियाँ: रौटा थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन के नेतृत्व में पुलिस बलों द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब के नशे में हो - हंगामा करने के मामले में दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों व्यक्ति रौटा थाना क्षेत्र अंतर्गत मालोपाड़ा गांव निवासी मंतलाल शाह एंव पप्पू कुमार शामिल है
पुलिस के अनुसार उक्त दोनों व्यक्ति शराब के नशे में मालोपाड़ा हाट पर हो - हंगामा कर रहा था। इसी दौरान पुलिस को सुचना मिली। पुलिस को सुचना मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंच कर दोनों को हिरासत में लेकर रौटा थाना आया
इसके बाद दोनों का ब्रेथ एन लाइजर मशीन से जांच की गई। जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद दोनों के विरुद्ध मध निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।



Post a Comment