मधेपुरा/सिटी हलचल न्यूज़
उदाकिशुनगंज भटगामा एस एच 58 मुख्य मार्ग पर लौआलगान के पंचायत सरकार भवन के समीप सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना में चौसा थाना क्षेत्र अरजपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड नंबर 12 निवासी रूपेश कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई जबकि रूपेश के मित्र उसी गांव के वॉर्ड नंबर 10 निवासी रामदेव ठाकुर के पुत्र नंदन ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा में भरती कराया गया। जानकारी के अनुसार रूपेश कुमार अपने घर से लौआलगान की ओर जा रहे थे कि रास्ते में लौआलगान पंचायत सरकार भवन के समीप विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया
जिससे पल्सर बाइक बी आर -43एक्स -9908 पर सवार बाइक चालक रूपेश की मौत मौके पर ही हो गई। वही घटना की जानकारी मिलते ही चौसा पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया।



Post a Comment