किशनगंज/इमरान हाशमी
बहादुरगंज नगर पंचायत: नल जल योजना को सफल और सुचारु रुप से चालू करने हेतु गुरुवार को नगर पंचायत बहादुरगंज के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि वसीकुर रहमान और कार्यपालक पदाधिकारी अतीक उर रहमान ने वार्ड नंबर 12 व 13 का जल नल योजना का निरीक्षण किया।इसमें टूटे हुए पाइप को मरम्मत कर जगह - जगह नल को सही सलामत लगाकर नगर वासियों को स्वच्छ पानी मोहिया कराया गया
और साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिन जिन लाभुकों को जिसका डीपीआर में नाम है उनको आवास नहीं मिल पाया है उन लोगों से मिलकर वार्तालाप किया और नगर पंचायत कार्यालय से संपर्क करने के लिए कहा गया। वहीं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि वसीकुर रहमान ने नल जल योजना के संबंध में वार्डवासियों से बातचीत करने पर वार्ड वासियों के द्वारा संतुष्टि भी व्यक्त की, वहीं जानकारी देते हुए
चेयरमैन प्रतिनिधि ने बताया कि आज से प्रत्येक दिन 2 - 2 वार्ड का भ्रमण कर नल जल योजना के साथ साथ आवास योजना और अन्य के संबंध में वार्डवासियों के फीडबैक के आधार पर अग्रतर कार्यवाही की जाएगी। क्षेत्र भ्रमण के दौरान वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ललित कुमार, जेई शादान अख्तर वार्ड पार्षद मोहसिन सहित अन्य मौजूद थे।



Post a Comment