अमौर/सनोज कुमार
पूर्णियाँ: अमौर प्रखंड क्षेत्र के रौटा चन्नी स्थित प्राथमिक विद्यालय चन्नी पश्चिम टोला स्कूल के छात्र और बैसा मनरेगा कार्यालय में पीआरएस में कर्यरत अमौर सकमा निवासी गौतम कुमार झा का पुत्र देवव्रत झा ने नवोदय आवासीय विद्यालय के प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होकर अपने विद्यालय सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वही परिमाण सुनते ही जहा परिजन उत्साहित है वही बच्चें की उज्ज्वल भविष्य के लिए लोगों द्वारा शुभकामनाएं दी जा रही है
प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण छात्र की दादी शांति देवी व माँ शुमी देवी की आंखे भर आयी और उन्होंने बताया कि छात्र के दादा स्व कमलानंद झा जिनका दो वर्ष पूर्व निधन हो गया उन्हें पूरा विश्वास था कि उसका बड़ा पोता देवव्रत जरूर सफल होगा वे हमेशा कहते थे कि इसमें विलक्षण शक्ति है जिससे यह आगे कई कृतिमान बनाया। वही छात्र ने भी दोनो इस सफलता का श्रेय व प्रेरणा अपने दादा-दादी ,माता-पिता, विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार झा व मेंटर नदीम आलम को दिया है
मेधावी छात्र देवव्रत ने बताया कि वे अच्छी पढ़ाई कर आईआईटी क्रेक करना चाहता है क्योकि उसे बचपन से ही टेक्नोलॉजी का क्षेत्र बहुत पसंद है।इधर सफलता की खबर सुनकर जहाँ परिजन उन्हें बधाई दे रहे है वही पूरे सकमा ग्रामीणो के साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से भी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं मिल रही है।



Post a Comment