पूर्णियां/आनंद राज
पूर्णियां : बनमनखी में कुकरमुत्ते की तरह फैले अवैध नर्सिंग होम, क्लिनिक पर बनमनखी प्रशासन ने नकेल कसी है।अंचल अधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, अनुमंडलीय अस्पताल बनमनखी के नेतृत्व में आज अवैध नर्सिंग होम में संयुक्त छापेमारी की गई। अवैध नर्सिंग होम रंजु देवी के यहां प्रथम जांच की गई जिसमें तीन गर्भवती महिला प्रसव हेतु क्लिनिक में भर्ती पायी गई। उक्त स्थल पर न तो कोई डॉक्टर उपस्थित थे और न ही कोई नर्स
बल्कि सफाई कर्मी के भरोसे प्रसव करवाया जा रहा था। यहां तक कि वहां पर न तो प्रसव कक्ष था, न ही लेबर टेबल और न ही कोई प्रसव सामग्री उपकरण था। झोपड़ी में चौकी पर प्रसव की व्यवस्था उपर वाले के भरोसे चलाया जा रहा था। उपस्थित दल एवं डा० प्रिंस कुमार सुमन के द्वारा गर्भवती महिला को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा हेतु अविलम्ब एम्बुलेंस से अनुमंडलीय अस्पताल रवाना किया गया। मंजु नर्सिंग होम की स्थिति भी ठीक उसी प्रकार पाई गई
जांच के समय डाक्टर, नर्स, न प्रसव कक्ष, न भर्ती वार्ड, न नवजात शिशु देखभाल ईकाई, मुलभुत सुविधा का घोर अभाव देखा गया।जांच से स्पष्ट है कि दोनों नर्सिंग होम अप्रशिक्षित दाई एवं सफाई कर्मी द्वारा चोरी छुपे चलाया जाता है। उक्त दोनो संचालिका रंजु एवं मंजु के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की प्रक्रिया प्रारम्भ की जा चुकी है तथा आगे की कार्यवाही की जाएगी।



Post a Comment