Top News

महज 42 हजार के लिए ससुर साले ने दामाद की पीटपीट कर दी हत्या



पूर्णियाँ/राजेश कुमार

मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजपुर पंचायत के लव्वाकुंड गांव निवासी अब्दुल सत्तार का 33 वर्षीय पुत्र मो शमीम को अररिया जिला के बसेटी थाना अंतर्गत डुमरा गांव निवासी उनके ससुर व साले ने महज 42 हजार रुपए के लिए हत्या कर दी। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि 7 साल पूर्व मोहम्मद समीम की शादी अररिया जिला के बसेटी थाना अंतर्गत डुमरा गांव निवासी मो अशराफुल की पुत्री बीबी हलीमा से हुई थी। मृतक मो समीम के भाई मुखलेशुर रहमान ने बताया कि मेरा भाई शादी से पूर्व सऊदी अरब में काम करता था और वहां अच्छा खासा रुपया भी कमाता था, जिसको लेकर मेरे मामा मो अशराफुल ने अपनी पुत्री से उनकी शादी करा दी और उनके कमाए हुए रुपए पर नजर गड़ा दिए। शादी के 6 महीना बाद मेरे भाई पुनः सऊदी अरब चला गया और वहीं पर काम करने लगा


ढाई वर्ष के बाद जब वह अपने घर आया तो अपने साथ 20 लाख रुपया भी लेकर आया था। लेकिन इसी बीच पति के न रहने का फायदा उठाकर उनकी पत्नी का दूसरे लड़के से नाजायज रिश्ता बन गया था। लड़के से मिलने के लिए वह मायके में ही बस गई थी।मृतक के भाई ने बताया कि विदेश से लाये 20 लाख रुपये उसने अपने ससुर को दिया था, जिससे 10 कट्ठा जमीन  खरीद कर घर बना। और उसमे से 42 हजार रुपये बच गया था। जिसकी माँग बार बार की जा रही थी। यही पैसा माँगना उन्हें नागवार गुजरा

बताया कि 2 दिन पूर्व उसके भाई के ससुराल से कोई अन्य लोगों ने फोन कर बताया कि आपका भाई अधमरा स्थिति में पटवा के खेत में पड़ा हुआ है। जिसके बाद हम लोग आनन-फानन में वहां पहुंचे और अपने भाई को लेकर लाइन बाजार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ  ऑपरेशन भी हुआ, लेकिन उनके ससुर व साले ने पेट में इतनी गहरी चोट दी थी कि उनका एक आंत ही फट गया था। ऑपरेशन के बाद जब उसे आईसीयू में लेकर जाया जा रहा था इसी क्रम में उनकी मृत्यु हो गई। जिसके बाद हम लोगों ने इसकी सूचना मुफस्सिल थाना में दी तथा उचित कार्रवाई की मांग की है। वही घटना के बाद सभी लोग घर छोड़कर फरार हैं। वही फिलहाल शव को आरएमसीएच पूर्णिया में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। तथा संबंधित थाने में रिपोर्ट भेज दी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post