पूर्णिया/सिटी हलचल न्यूज़
जिले के के.नगर थाना क्षेत्र के परोरा पंचायत वार्ड संख्या 12 में बेटे के प्रेम विवाह करने की सजा माँ बाप को भुगतना पड़ा है। बेटे की गलती करने पर पुलिस ने वृद्ध माँ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, वहीं पत्नी के जेल जाने के वियोग में वृद्ध पति ने फंदे से झूलकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। मृतक की पहचान बिनोद ठाकुर उम्र करीब 65 वर्ष के रूप में हुई है।वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के संबंध में मृतक की बहु सरिता देवी ने बताया कि बीते 2 महीने पहले उसके पति धर्मवीर ठाकुर ने 2 माह पूर्व अपने सैलून दुकान के स्टॉफ की विवाहित बहन से चोरी छिपे शादी कर लिया और साथ लेकर कही भाग निकला
इसी से नाराज लड़की पक्ष ने मधेपुरा थाना में अपनी बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया। जिसमें मुख्य आरोपी धर्मवीर ठाकुर के साथ साथ पिता बिनोद ठाकुर और मां सुनीता देवी को भी आरोपी बना दिया। जबकि शादी के बाद माता पिता खुद अपने बहु और पोते के जीवन को लेकर परेशान थी और अपने फरार बेटे को तलाश कर रही थी। इसी बीच मधेपुरा पुलिस स्थानीय पुलिस के साथ फरार धर्मवीर ठाकुर के घर आ धमकी। घर मे लड़के और उसके पिता के न रहने पर उसके 60 वर्षीय माँ सुनीता देवी को गिरफ्तार कर मधेपुरा जेल भेज दिया
वहीं पत्नी के जेल जाने की खबर के बाद 65 वर्षीय बिनोद ठाकुर काफी आहत हुए और पत्नी बियोग में घर मे ही फंदे से खुलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। वही घर मे इतनी बड़ी घटना घटने के बाद फरार बेटा भी अपने घर आ गया। वहीं घटना के बाद गाँववालो में आक्रोश का माहौल है, लोगों का कहना है कि गलती बेटे ने की तो फिर पुलिस ने सजा उसके माता पिता को क्यों दी?



Post a Comment