Top News

खाना बनाने में हुआ तू तू मैं मैं तो पति ने कर दी पत्नी की हत्या

पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भोगा करियात पंचायत स्थित वार्ड नम्बर 9 छतिया गाँव मुसहरी टोला में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर शराब के नशे में हत्या कर दिया।मामले को लेकर स्थानीय आस-पड़ोस के लोगों ने बताया कि रबिन ऋषि (25) वर्ष ने  अपनी पत्नी रुचि देवी 22 साल का गला दबाकर हत्या कर दिया है।इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरुवार की सुबह पति पत्नी के बीच खाना बनाने को लेकर तू तू मैं मैं हुआ था।जिसमें रॉबिन ऋषि पूरी तरह शराब के नशे में था और वह अपने घर में ही पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दिया।जिसके बाद फांसी का रूप देने का साजिश रची गई और साड़ी के आँचल घर में लगे पंखे पर लटका दिया


इधर मामले की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल मच गया।इधर हत्या की खबर सुनते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते लोगों का हुजूम मृतक के घर उमड़ पड़ा।इस संबंध में लड़की के परिजन मोहन लाल राय ने बताया कि मेरी बेटी को मेरा दामाद ही गला दबाकर मारा है और मेरा दामाद शराब के नशे में धुत था ।वही इस संबंध में लड़की की माँ सुगिया देवी ने बताया मेरी बेटी और दामाद के बीच हर 10 दिन 15 दिन में बहस होता था और मेरी बेटी को बेवजह पीटा जाता था।उन्होंने बताया कि मेरा दामाद दूसरा शादी किया है

इसके पूर्व एक शादी कर लिया था।पहली पत्नी को छोड़ दिया था।हम लोगों को पूर्व शादी के विषय में पता नहीं था।हत्या की खबर सुनते ही मामले की जानकारी मुफस्सिल पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना अध्यक्ष संतोष कुमार झा,एएसआई सुचिंद्र मंडल,एएसआई मोनी कुमारी सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल भेज दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post