पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़
के0हाट थाना अंतर्गत एटीएम कार्ड फेरबदल कर अवैध निकासी करने वाले साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से विभिन्न बैंकों के कुल 10 एटीएम भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार ठग सौरभ कुमार उर्फ दीपक कुमार पिता- पंकज सिंह साकिन- न्यू एरिया वार्ड नंबर-07 थाना -नवादा जिला-नवादा का रहने वाला हैं।बताया जाता है कि के.हाट थाना अंतर्गत थाना चौक पर अवस्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में घुसकर पुलिस ने अचानक लोगो से सत्यापन शुरू कर दी
जिसके बाद एक ब्यक्ति को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उक्त व्यक्ति से विभिन्न बैंकों के कुल 10 एटीएम बरामद किया गया एवं एक मोबाइल बरामद किया गया। सख्ती से पूछताछ करने के पश्चात उनके द्वारा अपनी स्वीकारोक्ति बयान में बताया गया कि उन लोगों का 4-5 लोगों का एक संगठित गिरोह है। पकड़ाए व्यक्ति के द्वारा बताया गया कि वह लोग एटीएम का हेराफेरी कर अवैध रूप से पैसे की निकासी करते हैं
बताया जाता है कि जहाँ एटीएम में गार्ड नहीं होता है उस एटीएम को छेड़छाड़ करते हुए एटीएम डालने वाले जगह को खाली कर देते हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति अपना एटीएम डालता है वह दूसरे साइड में नीचे गिर जाता है। वह लोग एटीएम कक्ष में अपना एक मोबाइल नंबर गार्ड के नाम से चिपका देते हैं। पैसा निकासी करने वाले व्यक्ति का एटीएम कार्ड जब दूसरे साइड में गिर जाता है तो वह मदद के नाम पर उक्त चिपकाए गए नंबर पर कॉल करता है। पैसा निकासी करने आए व्यक्ति को झांसे में लेकर वो लोग एटीएम पिन पूछ लेता है एवं मौका पाकर एटीएम का हेरा फेरी कर लेता है। तत्पश्चात हेरा फेरी किए गए एटीएम से अवैध रूप से पैसे की निकासी का कार्य करता है।



Post a Comment