पूर्णिया/सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णिया पुलिस परिवार परामर्श केंद्र बैंक आज कुल 45 मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें से 11 मामले निष्पादित किया गया 10 मामलों में पति-पत्नी को समझा कर उनका घर बसा दिया गया। एक मामले में समझौता नहीं होने के कारण उन्हें थाना अथवा न्यायालय जाने की सलाह दी गई।केंद्र में आये अमौर थाना क्षेत्र के हलालपुर का एक पति ने कहा कि हजूर दो शादी करके हम फंस गए। शादी कर के अपने पैर पर मैंने खुद कुल्हाड़ी मार लिया हूँ। दोनों ने अब मेरा जीना हराम कर दिया है
वही केंद्र में उपस्थित पहली पत्नी ने कहा कि 10 साल शादी होने के बाद भी जब मुझे बच्चा नहीं हुआ उसके पति ने छुपा कर दूसरी शादी कर ली है। मेरा पति मुझे नमक भात खिलाएगा फिर भी मैं पति का साथ नहीं छोडूंगी। वही पति ने कहा कि मुझे वंश बढ़ाना है इसलिए दूसरी शादी की है। मगर इस चक्कर मे मेरा जीना मुहाल हो गया है, दोनों के खटपट से मैं परेशान हो चुका हूँ। मैं दोनों को रखना चाहता हूं अगर सभी ठीक से रहे तो? वहीं केंद्र ने पूछा कि कैसे रहोगे तो पति ने कहा कि दोनों पत्नी के साथ 10-10 दिन रहूँगा और 10 दिन मैं अपनी जिंदगी जियूँगा छुट्टी मनाऊंगा
वहीं सबकी सहमति को देखते हुए केंद्र ने भी सुझाव दिया जब अपने पैर में कुल्हाड़ी मार चुके हो तो तुम दोनों के साथ कैसे रहोगे यह तुम ही जानो, मगर किसी प्रकार का विवाद फिर न हो।मामले को समझाने में केंद्र की संयोजिका महिला थाना अध्यक्ष किरण बाला,अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक, रविंद्र शाह, जीनत रहमान प्रमोद जायसवाल एवं नारायण गुप्ता अहम भूमिका निभाईम



Post a Comment