Top News

विधायक ने डोर टू डोर जाकर लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियों की दे रही जानकारी

       



       

कोढ़ा/शंभु कुमार 


केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के नो साल बेमिसाल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के तहत कोढ़ा विधानसभा अंतर्गत उत्तरी सिमरिया के विभिन्न शक्ति केंद्र में डोर टू डोर जाकर विधायक कविता पासवान एवं मंडल अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह,मंडल प्रभारी की पूरी टीम के साथ ग्रामीणों को नौ साल बेमिसाल, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की पत्रक वितरण कर लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी।


साथ ही साथ ग्रामीणों से 9090902024 टोल फ्री नंबर पर मिस कॉल करा कर लोगों से अपनी प्रतिक्रिया देने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम में कोलासी मंडल अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह, कोढ़ा विधानसभा प्रभारी बबन झा, कोलासी मंडल महामंत्री भूपेंद्र यादव, सरदार मंजीत सिंह, उत्तरी सिमरिया शक्ति केंद्र प्रभारी भानु प्रताप सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post