Top News

एक्सटर्नल और इंटरनल की लापरवाही चरम सीमा पर: सौरभ

पूर्णियां/बालमुकुन्द यादव 

पूर्णिया- बीए एवं बीएससी में प्रायोगिक परीक्षा लेने में पार्ट वन 2022 पार्ट  टू 2022एवं पार्ट थ्री 2022 का गड़बड़ियां सामने आया है। इसको लेकर के छात्र नेता सौरभ कुमार ने गुरुवार को पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ विनय कुमार सिंह एवं उप परीक्षा नियंत्रक डॉ एके पांडेय से मुलाकात कर पूरे साक्ष्य के साथ समस्याओं को बतलाया। सौरभ कुमार ने कहा कि कला संकाय एवं विज्ञान संकाय का पार्ट वन 2022 पार्ट टू 2022 एवं पार्ट थ्री 2022 में प्रैक्टिकल विषय में कई छात्र छात्राओं का मेमो पर एक्सटर्नल और इंटरनल के द्वारा रोल नंबर जिक्र नहीं किया गया


जबकि परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थिति पंजी पर अपना रोल नंबर और हस्ताक्षर और कॉपी संख्या भी लिखा है। छात्र नेता सौरभ कुमार ने कहा कि खासकर पूर्णिया विश्वविद्यालय क्षेत्र के विज्ञान संकाय पार्ट वन 2022 के कई  परीक्षार्थियों को मेमो पर अनुपस्थित कर दिया गया लेकिन परीक्षार्थी उपस्थिति पंजीयन पर अपना हस्ताक्षर और कॉपी संख्या भी लिखा है। सौरभ कुमार ने कहा कि पूर्णिया विश्वविद्यालय क्षेत्र के कई एक्सटर्नल और इंटरनल की लापरवाही से छात्र-छात्राओं और पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ-साथ पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा विभाग भी परेशान है

लेकिन पूर्णिया विश्वविद्यालय क्षेत्र के जिन जिन एक्सटर्नल और इंटरनल की लापरवाही था वैसे एक्सटर्नल और इंटरनल पर शीघ्र ही  पीयू प्रशासन से कार्रवाई की मांग किया है। सौरभ कुमार ने कहा कि वैसे एक्सटर्नल ओर इंटरनल को पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रशासन शीघ्र ही ब्लैक लिस्टेड करें । सौरभ कुमार ने पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रशासन से शीघ्र ही साक्ष्य के साथ मुलाकात करेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post