मुरलीगंज /मिथिलेश कुमार
मधेपुरा : शहर स्थित सार्वजनिक दुर्गा स्थान मंदिर परिसर मे आयोजित तीन दिवसीय रामधुनी अष्टयाम के दौरान बुधवार की रात्री करीब नौ बजे कार्यक्रम कर रहे डांसर युवक को विशेले सांप ने काट लिया। इस दौरान करीब आधा घंटा बाद युवक के शरीर मे जहर फैलने की वजह से मौके पर ही मौत हो गया। हादसे के बाद कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई
घटना के बाद आयोजक व उपस्थित सहयोगी कलाकारो ने इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती करवाया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर लाल बहादुर ने उपचार के उपरांत बेहतर ईलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन आश्चर्य की बात है थोड़ी देर बाद जब डॉक्टर अपने कक्ष से बाहर आये तो देखा कि इमरजेंसी वार्ड मे शव को छोड़कर अन्य लोग फरार हो गये। तब डाक्टर ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी
पुलिस अस्पताल व घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच लग गयी।वही अष्टयाम के दौरान सर्पदंश से युवक की मौत के बाद आयोजन कमेटी के लोग अष्टयाम बंदकर फरार हो गए। घटना कि सूचना पर पुलिस पदाधिकारी एएसआई प्रेमचंद पासवान ने मामले की छानबीन शुरू की।

Post a Comment