पूर्णिया/सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णियां : लाइन बाजार के अंजुमन इस्लामिया के प्रांगण में एक आमसभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मौलाना इफ्तेखार उजजामा ने की। जिसमे यह निर्णय आम राय से लिया गया की अंजुमन इस्लामिया की मौजूदा कमिटी अपने समय से लगभग एक वर्ष से अधिक हो गई है
जिसके कारण मौजूदा कमिटी को भंग करते हुए एक कार्यकारी कमिटी को गठन की गई। जिसके अध्यक्ष के रूप में सैयद शाहिद रजा और सदस्यगण के रूप में अधिवक्ता शाह जियाउल हक, अधिवक्ता मजहरूल बारी, शमीम अंसारी, मनजर आलम को चुना गया। यह कार्यकारणी कमिटी अंजुमन इस्लामिया के नियमावली के अनुसार आम चुनावो की पूरी प्रक्रिया को अन्जाम देगी। इस की सूचना इफ्तिखार ने दी।


Post a Comment