Top News

सिटीहलचल की खबर पर सीएस ने लगाई मुहर, घोटाला करने वाला NGO का जाना तय




रूपौली।विकास कुमार झा

पूर्णियाँ: एनजीओ द्वारा बिना कार्य के राशि उठाव का ख़बर सिटिहलचल न्यूज में खबर चलने के बाद पूर्णियाँ सिविल सर्जन डॉ अभय प्रकाश चौधरी  जाँच के लिए अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवटोलिया पहुँचे। जांच में पहुंचे सिविल सर्जन डॉ अभय प्रकाश चौधरी ने अस्पताल में फैलीं कुव्यवस्था को समझने में देर नहीं लगी। सिविल सर्जन डॉ अभय प्रकाश चौधरी ने जांच के क्रम में पाया की अस्पताल में जनरेटर नहीं चलती है। वहीं अस्पताल में फैलीं गंदगी को देखकर सीएस भड़क गए। सीएस अभय प्रकाश चौधरी ने बताया सिटी हलचल न्यूज में खबर प्रकाशित होने के बाद अस्पताल की जांच करने आएं, जहां सिटी हलचल में प्रकाशित खबर एवं लोगों की बात से साबित हो रही है अस्पताल में आउटसोर्सिंग एजेंसी की व्यवस्था ख़राब है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से विचार-विमर्श करके अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवटोलिया में संचालित प्रेम आउटसोर्सिंग एजेंसी को हटाया जाएगा। 


आपकों बताते चलें सिटी हलचल न्यूज़ ने अस्पताल में फैलीं कुव्यवस्था को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद सीएस अभय प्रकाश चौधरी एवं रुपौली रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ निरज कुमार अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवटोलिया जांच के लिए पहुंचे।वहीं आपको बताते चलें रुपौली प्रखंण्ड के नवटोलिया अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में विगत तीन वर्षों से सफ़ाई व्यवस्था बंद पड़ी है। वही हर माह एनजीओ के द्वारा अपने कार्य के नाम पर बिल बनाकर विभाग से निकासी कर रहे है। जिससे यह साफ जाहिर हो रही है किस तरह सरकार के पैसों का दुरपयोग किया जा रहा है। वहीं बताया जाता है कि स्वास्थ्य केंद्र के आउटसोर्सिंग का ठेका प्रेम आउटसोर्सिंग एजेंसी को दिया गया है, जिसके संचालक प्रेम कुमार है। प्रेम कुमार रेफरल अस्पताल रुपौली के प्रधान सहायक के रिश्तेदार बताए जा रहे है, जिसका धौंस जमाकर हर माह बिना कार्य के बिल का भुगतना किया जा रहा है


वही अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नवटोलिया में मात्र एक डॉक्टर पदस्थापित डॉ गुलनाज है, जो सिर्फ महिने में एक दो बार ही नज़र आती हैं, वहीं सिर्फ एक एएनएम किरण कुमारी के भरोसे यह केंद्र चल रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post