Top News

गेराबारी में जाम से निजात को लेकर व्यवसाई के संग बीच की गई वैठक,



कोढ़ा/शंभु कुमार 


कोढ़ा नगर पंचायत के  राष्ट्रीय राजमार्ग एन एच 31के आसपास सहित एन एच 81 फलका रोड , कटिहार रोड में आये दिन जाम की समस्या के निजात हेतु  कटिहार के जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर जाम की समस्या से निजात पाने को लेकर कोढ़ा थाना परिसर में कोढ़ा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी,थानाध्यक्ष  एवं व्यवसायियों के साथ विचार विमर्श किया गया।


  जिसमें की सभी फुटकर विक्रेता सड़क किनारे ठेला लगाने वाले ऑटो स्टैंड बस स्टैंड को नगर पंचायत की जमीन में व्यवस्थित करने को लेकर विचार विमर्श किया गया। ताकि आये दिन लगने वाली जाम से निजात मिल सके।वही इस वैठक में कोढ़ा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह, अंचलाधिकारी विक्रम भास्कर झा, थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह, वार्ड पार्षद धर्मवीर चौधरी उर्फ पिंटू, धर्मा शर्मा,अमित कुमार मुज्जमिल अंसारी व कई व्यावसाई मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post