Top News

ट्रैक्टर पार्ट्स चोरी के आरोप में युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा



पूर्णियाँ/राजेश कुमार

पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र में इनदिनों छोटी मोटी चोरी की घटना काफी बढ़ गयी है।आये दिन चोर चोरी करते समय पकड़ाने पर ग्रामीणों के हत्थे चढ़ रहे हैं,जिसके बाद चोर की पिटाई भी जमकर की जाती है।ऐसा ही मामला पूर्णिया पूर्व प्रखंड अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रायपुर मटिया से है। जहां  ट्रेक्टर का समान चोरी के आरोप एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर बांध के रखा,घटना के संबंध में पीड़ित संतोष कुमार ने बताया कि बीते कल उनके ट्रैक्टर का पार्ट चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया,खोजबीन के दौरान सपन ऋषि पिता कुंमलाल ऋषि के घर से चोरी का पार्ट बरामद हुआ,


जिसके बाद ग्रामीणों चोरी के समान के साथ उक्त युवक को पकड़कर बांध दिया एवं इसकी सूचना 112 पर दे दिया,वही इस संबंध में स्थानीय लोगो ने बताया कि इससे पूर्व भी इस तरह की चोरी उक्त चोर के द्वारा कई बार किया गया है,लेकिन कई बार समझाने के बावजूद ये अपनी हड़कतो से बाज नही आया,जिसके बाद ग्रामीणों ने इस बार इसे जेल भेजने का फैसला किया।

वही ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में स्मैक पीने वाले युवाओं की तादाद काफी बढ़ गई है। उन्हीं लोगों के द्वारा अक्सर गांव घर में छोटी मोटी चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। जिस पर प्रशासन को अंकुश लगाने की जरूरत है।

Post a Comment

Previous Post Next Post