रुपौली/बमबम यादव
पूर्णियाँ: रुपौली प्रखंड अंतर्गत दलित बस्ती में राजद के युवा नेता विशाल देव यादव के नेतृत्व में सामाजिक न्याय के पुरोधा राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री लालू प्रसाद यादव जी के 76वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर गरीब दलित बस्ती में भोज का आयोजन किया गया
जिसमें सभी बच्चे बूढ़े गरीब बच्चे बढ़ चढ़कर हिस्सा लिये। विशाल देव यादव ने कहा कि हर साल की भांति हमारे बिहार के सामाजिक न्याय के पुरोधा का जन्मदिन हम लोगों ने सामाजिक तौर पर गरीब गुरबा दलित बस्ती में जाकर भोज का आयोजन कर सद्भावना व्यक्त किया
इस आयोजन को सफल बनाने में सुनील प्रसाद सिंह ,जेपी साह ,मोहम्मद शामो ,अनवर जी, पिंटू राम, मिथुन ऋषि देव, साथ ही साथ अनेक राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने अपना अहम योगदान दिया।



Post a Comment