कसबा/सिटिहलचल न्यूज़
पूर्णियाँ: जगन्नाथ मंदिर समिति द्वारा एक अहम बैठक आगामी रथयात्रा महोत्सव को लेकर रविवार को मंदिर प्रांगण में मंजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें मंदिर समिति के अध्यक्ष मंजीत सिंह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की द्विती एक्सया तिथि को पूर्णिया सिटी स्थित जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा निकाली जाएगी ।इस बार श्रीजगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का आयोजन तीन दिवसीय किया जाएगा।
वही अध्यक्षता करते हुए मंजीत सिंह तथा आशुतोष जी ने संयुक्त रूप से बताया कि इस बार 18 जून रविवार को श्रीसत्यनारायण पूजा एवं अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ से होगी। 19 जून को मंदिर समिति द्वारा रथयात्रा के लिए आमंत्रण यात्रा निकाली जाएगी एवं रामायण स्वाध्याय समुह के द्वारा संध्या 6 बजे से भगवान जगन्नाथ जी की लीला कथा का आयोजन किया जाएगा। दिनांक 20जुलाई मंगलवार को भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा नगर भ्रमण के लिए निकलेगी। वहीं रथयात्रा का महत्व बताते हुए विद्वान पंडित शम्भु दयाल दूबे ने कहा स्कंद पुराण में कहा गया है "रथस्थं ये प्रपश्यन्ति न तेषां जायते विपत्"
जो रथ का दर्शन मात्र करता है वह सभी प्रकार के विपत्तियों से मुक्त हो जाता है।
रथयात्रा का मार्ग इस प्रकार रहेगा पूर्णिया सिटी से खुश्कीबाग, कप्तानपाडा़, ओवरब्रिज,गुलाबबाग, जीरोमाइल से वापस हांसदा,सिटी। नाका चौक होते हुए जगन्नाथ मंदिर में समापन होगा। इस बैठक में सभी सामाजिक, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं मंदिर के पुरोहित मनोज झा,मनिष झा,मंदिर समिति के उपाध्यक्ष राकेश राय, सचिव उमेश चौधरी,सह सचिव राजकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अजय दास,सह कोषाध्यक्ष विजय शंकर राउत , मंदिर समिति के संरक्षक श्याम तापड़िया, प्रदीप मित्रुका,रंजन मिश्रा,गणपत मंडल, रथयात्रा प्रभारी अमित सिंह,सत्यम सिंह एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।



Post a Comment