Top News

पुलिस व एसएसबी के अभियान के बावजूद धड़ल्ले से चल रहा हैं नशे का कारोबार

 



जोगबनी/अजय प्रसाद


जहां एक और पुलिस और एसएसबी की तपिश से नशा के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं स्थानीय वार्ड संख्या 03 में चाय पान  की दुकान की तरह खुलेआम नशीली इंजेक्शन सहित कार्डिनयुक्त कफ सीरफ़ धड़ल्ले से बेचा जा रहा है।


  एसएसबी व जोगबनी पुलिस की लगातार छापामारी कर कुछ लोग गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है पर इसका ज्यादा प्रभाव इस नशा के कारोबार पर नहीं पड़ा है, तभी तो रविवार को भी टिकुलिया बस्ती वार्ड संख्या 03 में नशा का कारोबार बेखौफ होकर किया जा रहा है ।

    सूत्र बताते हैं की पुलिस या एसएसबी जब नशीली कारोबारियों पर धर पकड़ के मकसद से छापामारी का योजना बनाती है, तो उससे पहले इन्ही विभागो के कनीयकर्मियों द्वारा इन सबों को सतर्क और सावधान रहने की सूचना पहले दे दिया जाता है, जिसके वजह से कारोबारियों का मुख्य सरगना पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाते है। बदले में इन विभागीय गुप्तचरों को नशे के कारोबारियों की ओर से मुहमांगी रकम दी जाती है ।   

सूत्रों की माने तो भारत - नेपाल के सीमा से कुलदीप स्मारक से शुरू दर्जनों ऐसे ठिकाने हैं जहा नशीली कारोबार बेखौफ होकर किया जाता है। पुलिस प्रशासन की सख्त करवाई होनी के बाद भी इन कारोबारियों को कोई  भी भय नहीं है।

  कहते हैं की इन सबों को धंधा करने के लिए भारत- नेपाल के नोमेंस लैंड ( दस गज्जा ) में झोपड़ी बना कर चाय की दुकान की आड़ में नशीली दवाएं बेची जा रही हैं। 

स्थानीय लोगों की माने तो प्रशासनिक ख़ुफ़िया सूत्र इस कारोबारियों के ठिकाने का पता लगाने में काफी कमजोर साबित हो रहे हैं । इन सबों के आगे कारोबार होता रहता है पर इन सबों को भनक तक नहीं लगती है । 


  आखिर इसका क्या वजह हो सकती है ? जोगबनी टिकुलिया बस्ती निवासी कुछ व्यापारी की माने तो अपने काम के बाद जब वो अपने घर की ओर जाते हैं तो एसएसबी शक की नजर से दुर्व्यवहार करते हैं ,जबकि जिस जगह पर नशे का प्रतिदिन खुलेआम कारोबार होता है वहां किसी के सहयोग से दिए हुए कुर्सी पर आराम फरमा कर मोबाइल में व्यस्त रहते हैं। 

जोगबनी के थानाध्यक्ष भगत लाल मंडल नशीली कारोबारियों पर नकेल कसने की पूरी तैयारी कर ली है साथ ही अवैध खनन पर भी गंभीरता से कई कार्रवाई करने की बात कही है। जोगबनी के अमनपसंद लोगों व बुद्धिजीवियों ने इन नशीली कारोबारियों को जड़ से समाप्त करने के मकसद से एक अभियान चला कर सख्त से सख्त करवाई करने की मांग पुलिस व एसएसबी के आलाधिकारियों से की है।

इस मामले में फारबिसगंज एसडीओ सुरेन्द्र कुमार अलवेला एक कार्यक्रम के दौरान कहा की पुलिस प्रशासन इन नशा माफियाओं के खिलाफ है और खिलाफ रहेगी, जब यूपी में अपराध के ऊपर बुलडोजर चल सकता है तो जोगबनी में नशा कारोबारियों के ऊपर क्यों नहीं चल सकता है। बहुत जल्द इन सबों के ऊपर सख्त करवाई होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post