मुख्य पार्षद ने नगर पंचायत में स्थित स्वास्थ केंद्र का लिया जायजा , समस्याओ से जल्द मिलेगा निजात

 




कोढ़ा /शंभु कुमार 


गुरुवार को कोढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह के द्वारा अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भी निरीक्षण किए। निरीक्षण के क्रम में अस्पताल में चिकित्सा पदाधिकारी, एएनएम व अन्य कर्मी ड्यूटी पर उपस्थित थे। मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ-सफाई अच्छी थी। और प्रसव कक्ष टीकाकरण कक्ष में मौजूद कर्मी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि चिकित्सा पदाधिकारी अमित कुमार आर्य के नेतृत्व में अस्पताल में बेहतर तरीके से आए हुए मरीजों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कोढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की घोर कमी है, सिर्फ एमबीबीएस डॉक्टर के रूप में चिकित्सा पदाधिकारी हैं, कुछ डॉक्टर आयुर्वेदिक आयुष वाले डॉक्टर हैं। अस्पताल में महिला डॉक्टर समेत अन्य डॉक्टरों की अब रहता जल्द से जल्द हो इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्री एवं प्रधान सचिव को अपने पत्राचार के माध्यम से मांग की जाने की बात कही।


और जिला स्तरीय निगरानी समिति में प्रमुख रूप से अस्पताल से जुड़ी हुई जो समस्या है उसके बारे में बिंदु बार अवगत कराने की बात कही। मुख्य पार्षद श्री सिंह ने कहा कि कोढ़ा नगर पंचायत के गोरगामा में उप स्वास्थ्य केंद्र में कभी ताला खुलती नहीं है और जिनकी ड्यूटी है।वह कभी गोरगामा उप स्वास्थ्य केंद्र में नहीं आते हैं। इसके बारे में चिकित्सा पदाधिकारी को अवगत कराया गया है। अगर जल्द ही सुधार नहीं किया गया तो गोरगामा उप स्वास्थ्य केंद्र में मनमानी कर रहे स्वास्थ्य कर्मी के खिलाफ पत्राचार के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को भी पत्र के माध्यम से अवगत कराया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post