Top News

हाई वोल्टेज तार से हुई चार मजदूरों की मौत पर सांत्वना देने पहुंची मंत्री लेसी कहा बदला जाएगा जर्जर तार

 



रुपौली।विकास कुमार झा



 हाई वोल्टेज बिजली करंट की चपेट में आने से खेत में धान रोपनी कर रही 4 महिला मजदूर की मौत हो जाने की सूचना मिलते ही खाद्य उपभोक्ता संरक्षण मंत्री,बिहार सरकार लेसी सिंह टीकापट्टी थाना क्षेत्र के गोरियर गांव स्थित नवगछिया टोला मृतकों के घर पहुंची।उन्होंने मौत पर गहरी शौक़ संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। मृतक के आश्रितों को उन्होंने सांत्वना देते हुए कहा की दुख की इस घड़ी में सरकार आपके साथ है।उन्होंने अपने निजी कोष से सभी चारों मृतक के आश्रितों को दस -दस हजार रूपए का आर्थिक सहयोग राशि प्रदान की। मंत्री लेसी सिंह ने कहा की प्रखंड में सभी पुराने बिजली के तार को बदलने का निर्देश बिजली विभाग एग्जिक्यूटिव इंजिनियर को दे दिया गया है।


इस दौरान जदयू प्रदेश सचिव शंभू मंडल,जदयू नेता बब्बू झा,लिटिल झा, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रमेश कुमार,टीकापट्टी थाना अध्यक्ष अजय कुमार अजनबी सदबल मौजूद थे। वहीं मामले की बाबत बताते चलें टीकापट्टी थाना के गोरीयर पूरब पंचायत का है। जहां बीते दिनों मंगलवार की दोपहर बाद पंचायत स्थित गोरियर बहियार में धान रोपनी करने के क्रम में हाई वोल्टेज 11 हजार बिजली की तार मौत बनकर खेत में गिरी ,जिसमे मां और बेटी सहित चार महिला मजदूर की जहां मौत हो गई ,वहीं दो महिलाएं घायल हो गई थी। मृतक महिला मजदूर में दो माल टोला गांव की और दो नवगछिया टोला की थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post